MUZAFFARPUR : चुनाव पूर्व सतर्कता बरतते हुये देर रात चलाया गया वाहन चेकिंग सह तलाशी अभियान

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. शहर में जगह-जगह पुलिस पार्टी के साथ अर्द्धसैनिक बल नाकेबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. जिले में शांतिपूर्ण भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने और इस दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है.

इस क्रम में शनिवार को देर रात पुलिस नगर थाने की पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों व बीएमपी जवानों के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच व तलाशी अभियान चलाया गया. गाड़ियों की चेकिंग करने के पीछे चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रतिबंधित देशी विदेशी शराब, नशीले पदार्थ, अवैध हथियारों व पैसों को लाने ले जाने से रोकना है.

नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर में चार पहिया वाहन, बाइक, आॅटो व अन्य वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई. मौके पर ही हैलमेट सहित वाहन से जुड़े अन्य कागजातों की भी जांच पड़ताल की गयी और दोषी पाये जाने पर चालान भी काटे गये. इस दौरान रोकने के दौरान एक आॅटो चालक सवारियों को लेकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया और नगर थाना के हवाले कर दिया गया.

चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए शराब, पैसा और अन्य उपयोगी वस्तुओं का सहारा लिया जाता है. इसको ध्यान में लेकर सतर्कता बरतते हुये पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है. शहर में आने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग पाइंट बनाए गए हैं. इन पाइंटों से गुजरने वाले हर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है.

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे वाहनों की जांच पड़ताल में सख्ती बरती जा रही है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन-बल का प्रयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर व आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की सख्ती से व्यवसायी वर्ग भी बिजनेस का पैसा ले जाने से बचने लगे हैं. क्योंकि, चुनाव के दौरान अधिक पैसा लाने और ले जाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading