MUZAFFARPUR : शहर में लुटेरों का तांडव, स्मार्ट पुलिसिंग को चुनौती देते हुये ताबड़तोड़ लूट की चार घटनाओं को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मंगलवार को जहाँ एक ओर अहियापुर थाना क्षेत्र के आलू व्यवसायी की दुकान से हुई लूटकांड का 6 घंटे में उद्भेदन करते हुये पुलिस अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त थी, इस बीच जिले के अलग-अलग चार थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिसिया व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली है. दिनदहाडे़ एनएच 77 पर अपराधियों ने लूट के दौरान दो फाईनेंसकर्मियों को गोली मार दी वहीं सरेशाम दो सीएसपी संचालकों से 6 लाख की लूट समेत एक हार्डवेयर व्यवसायी से हथियार के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये.

माना जाता है कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के साथ ही धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस हाई अलर्ट हो जाती है, और चुनाव के दौरान आम दिनों से ज्यादा मुस्तैद और सतर्क हो जाती है.

मामला-1, फाईनेंसकर्मियों को गोली मार 74000 लूटे

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच 77 के गोपालपुर और पितौंझिया के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गौस नगर निवासी मो इरशाद आलम और हरिकिशोर ठाकुर को लूट के दौरान विरोध करने पर गो’ली मार दी और डिक्की में रखे रुपये लू’ट कर भाग निकले. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में दोनों घा’यलों को इलाज के एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 12 बजे दिन में एल एण्ड टी फाईनेंस कम्पनी के दो कर्मी कंपनी के 74000 रुपये बाईक की डिक्की में रख कर कटरा मोड़ स्थित फाइनेंस कार्यालय, ग्रुप कलेक्शन के पैसे को जमा करने जा रहे थे. अस्पताल में इलाजरत घायल हरिकिशोर ठाकुर ने बताया कि उनके आगे ही एक अन्य बाइक पर भी उक्त फाइनेंस कंपनी के दो अन्य कर्मी भी रून्नी सैदपुर कटरा मोड़ स्थित फाइनेंस कंपनी में पैसे जमा कराने जा रहे थे.

इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर और पितौझिया के बीच बाइक रोकी और डिक्की में रखे रुपये लू’ट लिये. लू’ट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों फाईनेंसकर्मियों को गोली मा’र दी. गंभीर रूप से दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

मामला – 2, हार्डवेयर व्यवसायी से 15 हजार लूटे

लूट की दूसरी घटना मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी थाना इलाके के नवादा गांव में घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक स्थित भारत हार्डवेयर नामक दुकान में संध्या 7 बजे के आसपास बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर दुकानदार से करीब 15 हजार रुपये लू’ट लिये और नरौली की ओर फरार हो गये. सूचना देने पर मुशहरी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत है.

मामला-3, सीएसपी संचालक से 1 लाख लूटे

वहीं लू’ट की तीसरी घटना कुढ़नी थाना के तुर्की ओपी क्षेत्र में हुई, जहाँ बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये लू’ट लिये. प्राप्त सूचनानुसार तुर्की ओपी के सकरी सकरी सरैया के धरमपुर निवासी दिलीप कुमार की चौक पर सीएसपी कार्यालय है. संध्या 6 बजे के आसपास दिलीप अपनी सीएसपी दुकान बंद कर बाईक से घर जाने के दौरान रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप पहुँचे कि पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में किसी ने टक्कर मार दी. रुकते ही बाईक सवार अपराधियों ने हथि’यार का भय दिखा कर दिलीप के पास रखे एक लाख रुपये लू’ट लिये और फरार हो गये.

लू’टपाट के दौरान सीएसपी संचालक से मारपीट करने की बात बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही तुर्की ओपी अध्यक्ष ललित कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल करते हुये अपराधियों को चिन्हित करने हेतु सीएसपी कार्यालय के आसपास और पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज देर रात तक खंगाला जा रहा था. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे के आसपास ही उन्होंने स्वयं दिलीप को ताकीद करते हुये कहा था कि अधिक राशि लेकर अकेले न जायें, यदि कहीं जायें तो पुलिस को सूचित कर दें, पर ओपी अध्यक्ष की बातों को अनसुना करते हुये सीएसपी बंद कर पैसे लेकर जाने की बात सामने आई है.

MUZAFFARPUR : जीत के दावों सहित पहले दिन पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

मामला-4, सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट

चौथी घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र में घटी जहाँ अम्बरा बखरा रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपए लू’ट लिये. जानकारी के अनुसार जिला के सरैया थाना क्षेत्र के बखडा बरतौलिया स्थित सेंट्रल बैंक के एक सीएसपी संचालक से हथियारबंद अपराधियों ने 5 लाख रुपये लू’ट लिये और बाईक से फरार हो गये. सूचना मिलते ही सरैया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुँच कर मामले की छानबीन की और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की. पुलिस अपरा’धियों की गिरफ्तारी हेतु जांच पड़ताल में जुटी है. लू’ट की घटना की सूचना मिलने के बाद जिले की सीमा की नाके बन्दी कर पुलिस अपरा’धियों की धर पकड़ में जुट गई है. हालांकि अभी तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.