MUZAFFARPUR/VAISHALI से कुल 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बुधवार 17 अप्रैल को मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 5 प्रत्याशियों ने और वैशाली संसदीय क्षेत्र से कुल 9 नामांकन दाखिल किये गए जिनमे 4 उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है. 15 मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स) से दीपक कुमार निषाद, शिवसेना से प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय हिन्द फ़ौज के सुरेंद्र राय, बहुजन मुक्ति पार्टी के जौहर आज़ाद और स्वतंत्र उम्मीदवार दारोगा प्रसाद कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं 16 वैशाली लोकसभा क्षेत्र के महिला उम्मीद्वार गरीब जनशक्ति पार्टी की सुषमा कुमारी, लोक चेतना दल की धनवंतरी देवी, हिंदुस्तान संपूर्ण आज़ाद पार्टी के मंगल यादव और मानववादी जनता पार्टी से ईश मोहम्मद उर्फ़ मो. मुन्ना के अपना नामांकन दाखिल किया.उम्मीदवारों ने जीत के बाद अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के मुद्दों पर बोलते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की बाते कही. दीपक कुमार निषाद ने शहर में बरसात के दिनों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निजात के साथ ही, शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार की बाते कही. जातीय समीकरण तोड़ने के सवाल पर उन्होंने सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा की मुकेश सहनी समाज को बाजार का रूप देने आए हैं, निषाद समाज समझदार है.शहर की समझदार और प्रबुद्ध जनता एनडीए औऱ महागठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी. ईश मोहम्मद ,दारोगा प्रसाद कुशवाहा ने कहा की जनता जात पात की राजनीती से ऊपर उठ कर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को नकार दिया है. चुनाव जीतने के बाद बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य ही उनके प्राथमिकताएं होंगी.प्रदीप कुमार सिंह, सुरेंद्र राय मंगल यादव, ने शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा की शहर के साथ ही देश में सत्ता परिवर्तन की ज़रूरत है. महिला उम्मीदवार सुषमा कुमारी ने कहा की इस सरकार में महिला न तो घर में सुरक्षित है, न बाहर और न ही जेल में सुरक्षित है.चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के होगी. नामांकन में आये उम्मीदवार और युवा संघर्ष शक्ति की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुषमा कुमारी के पिता और प्रस्तावक मदन ठाकुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने इसे विपक्षियों की सोची समझी साजिश बताया है.

जिले में पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी 10 से 18 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, उम्मीदवारों द्वारा 22 अप्रैल को नामांकन वापस ले सकते हैं, 6 मई 2019 को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जायेगा और 23 मई को मतगतना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.