सलमान खान को साइकिल चलाना पड़ा भारी, सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

सलमान खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए थे । अब खबर है कि सलमान को साइकिल चलाना भारी पड़ गया है । उनके खिलाफ एक फैन ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा सलमान के बॉडीगार्ड के खिलाफ भी शिकायत दी गई है । दरअसल, सलमान लिंकिंग रोड पर साइकिल चलाते हुए दिखे थे । तभी एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगा । सलमान ने उस फैन का मोबाइल छीन लिया । मुंबई तक की खबर के अनुसार, शिकायत में कहा गया कि सलमान का साइकिल चलाते हुए वीडियो बना रहा था । तभी सलमान ने फोन छीन लिया

Salman Khan

फैन ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान के खिलाफ शिकायत की है । बता दें कि सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रहेे हैं । फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे । ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ की तरह इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगी । इसके अलावा ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘भारत’ आने वाली है । यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है । फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.