बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के चैट शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। शो के दौरान सनी ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। शो में सनी ने खुलासा किया कि एक समय पर इतना डर गई थीं कि उन्होंने चाकू तक उठा लिया था। अरबाज खान ने जब सनी लियोन से सवाल किया कि, क्या कभी उन्होंने ट्रोल करने पर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है? इसके जवाब में सनी ने कहा कि वो ऐसा कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैंने उस शख्स को ब्लॉक भी कर दिया था और वो एक बेहतरीन फीलिंग थी। वो हमारी जान पहचान का इंसान था। लेकिन अब वो गायब हो चुका है, हमने उसके खिलाफ मुंबई के साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस शख्स ने मुझे मानसिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया था।

सनी ने बताया कि उस शख्स के फॉलोअर्स उनकी टाइमलाइन पर बेहद गंदे कमेंट्स करने लगे थे और वो काफी हिंसक थे। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार वालों को धमकाया। उसके कुछ लोग मेरे घर तक पहुंच गए थे। वो मेरे लिए बेहद डरावना दौर था, मैं अपने हाथ में चाकू लेकर अपने दरवाजे की तरफ कदम बढ़ा रही थी क्योंकि उस समय मेरे पति डेनियल घर पर नहीं थे वो लॉस एंजेलिस गए हुए थे।