एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई दोनों केसों में अंतरिम संरक्षण बढ़ा

एयरसेल मैक्सिस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दोनों केसों में अंतरिम संरक्षण बढ़ा दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मामले की अगली सुनवाई छह मई को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में होगी।

बता दें कि ईडी ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की, क्योंकि उसे सिंगापुर से लेटर्स रोजेटरी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

एयरसेल-मैक्सिस मामलाः
सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.