कई सास-बहू सीरियल को नीचे खिसकाकर ‘द कपिल शर्मा शो’ बना नंबर वन, देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट

कपिल शर्मा का शो जब से शुरू हुआ है कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। टीआरपी रेटिंग के बारे में अगर ये कहें कि सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है तो कुछ गलत नहीं होगा। 16वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है।

जिसमें दर्शकों ने कई सास-बहू सीरियल को नीचे खिसका दिया है। वहीं कपिल शर्मा के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कोई नहीं होगी। द कपिल शर्मा शो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते फिल्म कलंक की स्टारकास्ट कपिल के शो में पहुंची थी। फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन कपिल को इससे काफी फायदा मिला है।

the kapil sharma show

कपिल के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाकर लोगों को हंसाने वाले कीकू शारदा ने बार्क रिपोर्ट की लिस्ट शेयर की है और लिखा कि ‘ओह हां, सभी चैनलों में द कपिल शर्मा शो नंबर वन रहा। पूरी टीम को बधाई।’ पिछले कुछ हफ्ते से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज कुमकुम भाग्य को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। एकता कपूर के इस शो में लीप चल रहा है।

The Kapil Sharma show

अभि-प्रज्ञा का रिश्ता उनकी बेटियों के इर्द गिर्द घूम रहा है। लीप के बाद दर्शक एक बार फिर इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में कंटेेस्टेंट का डांस दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा है। यह शो तीसरे नंबर पर रहा। इस हफ्ते इसमें और तड़का लगने वाला है जब शो में रवीना टंडन पहुंचेंगी। बीते दिनों रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं।

यहां देखें टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट:
1.द कपिल शर्मा शो
2.कुमकुम भाग्य3.सुपर डांंसर चैप्टर 3
4.कुल्फी कुमार बाजेवाला
5.ये रिश्ता क्या कहलाता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading