उत्तराखंड के श्यामपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक यहां के मुर्गीपालन फार्म में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर 6 साल की लड़की की हत्या कर उसकी लाश से बलात्कार किया। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपार्ट आने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 6 साल की लड़की दूसरे बच्चों के साथ खेलते वक्त अचानक गायब हो गई थी। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि मुर्गीपालन फार्म में तैनात गार्ड ने बच्ची को लालच देकर गांव से सटे जंगल ले गया। घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता खेत में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्ची जब चिल्लाने लगी तो गार्ड ने बच्ची का गला दबा दिया। बच्ची की मौत के बाद गार्ड ने उसके शव से रेप किया और फरार हो गया।