खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में बड़े हम’ले की फिराक में आईएसआई

पाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट में ये कहा गया है। पाकिस्तान की आईएसआई ने जैश और आईएसआईएस आतंकियों के साथ गुप्त बैठक की है। बैठक भारत में फिदायीन हमले करने के लिए की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, बालाकोट में भारतीय वायुसेना की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद फिर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद सक्रिय हो गया है। अजहर ने पिछले दिनों बहावलपुर में जैश के कई बड़े आतंकियों के साथ बैठक की और फिदायीन हमलों के लिए जैश की तैयारियों का जायजा लिया।

दूसरी तरफ भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा कि बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से हम जैश के नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हम ये भी देख रहे हैं कि पाकिस्तान ने क्या वाकई में जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या फिर दिखावा कर रहा है।

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन जिस तरह से चीन मसूद अजहर के बचाव में सामने आया है उससे पाकिस्तान जैश पर कार्रवाई करने में आनाकानी कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.