MUZAFFARPUR : बाईकों की टक्कर में एक की मौ’त, पत्नी-बच्चा घा’यल

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : तीन बच्चों को अनाथ बना कर तेज़ रफ़्तार के कहर ने ले ली एक और जा’न. औराई थाना क्षेत्र के रामपुर में अपने दुधमुँहे बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास जा रहे एक दंपत्ति के बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक चालक की घट’नास्थल पर ही मौ;त हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से वहीं बच्चा आंशिक रूप से घा’यल बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार जिले के औराई थानांतर्गत रामपुर पंचायत के शम्भूता ग्राम निवासी सत्यनारायण सहनी अपनी पत्नी बिमली देवी और आठ माह के दुधमुँहे पुत्र को प्लेटिना बाइक पर बिठा कर औराई ब्लॉक पर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे. इस बीच मेन रोड पर तेज़ गति से सामने से आ रहे पल्सर सवार युवक ने सामने से ट’क्कर मार दी, जिससे सत्यनारायण साह बाइक समेत रोड पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार युवक कई फ़ीट हवा में उछल गया था. सर में गहरे चोट और अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई. वहीं बिमली देवी के सर में गंभीर चोटे आयी हैं. घटना में बच्चा बाल-बाल बच गया. उससे आंशिक चो’टे लगी हैं. आसपास के लोगो ने घा’यल बिमली देवी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इस बीच पल्सर सवार भाग निकलने में कामयाब रहा.
मृतक के पिता नंदेश्वर सहनी ने बताया की मृतक सत्यनारायण सहनी उनका बड़ा पुत्र था और दिल्ली में ट्रक ड्राइवर था. कुछ दिनों पहले ही घर आया था. मृतक की 2 पुत्रियां और सबसे छोटा 8 माह का एक पुत्र है. जिसकी तबियत ख़राब होने पर औराई ब्लॉक पर डॉक्टर को दिखाने जा रहा था. पुलिस ने श’व को पो’स्टमॉर्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.