उच्चतम न्यायालय गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने और सांसद बनने से रोका जाए क्योंकि उन्होंने स्वेच्छा से ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है।
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ दिल्ली के नागरिकों जय भगवान गोयल और चंदर प्रकाश त्यागी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हम सामाजिक हैं और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करने वाले हैं।
इस याचिका में कहा गया है कि अदालत को यह निर्णय लेना चाहिए कि जिस शख्स ने स्वैच्छिक रूप से ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है उसे संसद में एक सीट भरने के लिए अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की इजाजत दी जानी चाहिए या नहीं।