
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में तुर्की ओपी क्षेत्र के मधौल पुल के पास दो ऑटो की हुई जोरदार टक्कर में एक महिला यात्री की घट’नास्थल पर ही मौ’त हो गई और आधा दर्जन यात्रियों के घा’यल होने की खबर है. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की मुज़फ़्फ़रपुर-पटना मार्ग स्थित मधौल पुल के समीप मुज़फ़्फ़रपुर की ओर से जा रही यात्री भरा ऑटो लालगंज की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा की ओर से एक मालवाहक ऑटो ने जबरदस्त ट’क्कर मार दी. जिससे यात्री ऑटो में एक महिला की घ’टना स्थल पर ही मौ’त हो गयी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ची’ख पुकार मच गयी और आसपास के लोग मदद को जुट गए. स्थानीय लोगो की मदद से गंभीर रूप से घा’यल लगभग आधा दर्जन यात्रियों को इलाज हेतु भेजा गया, जिनका इ’लाज के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृ’तक महिला की पहचान लालगंज के निवासी व किरतपुर मध्य विद्यालय में कार्यरत 40 वर्षीया शिक्षिका उपासना कुमारी के तौर पर हुई है।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मृ’तका के परिजनों ने बताया की मृतका का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था, जिसका ड्रेसिंग कराने शहर आई थी और ड्रेसिंग करा कर वापस घर जा रही थी. सुबह 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घ’टना के बाद लगभग घंटे भर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हो गया था, लेकिन तुर्की पुलिस की सक्रियता से मौके पर पहुचकर आक्रोशितों को समझा बुझा कर जाम ख़त्म कराया जा सका.
