बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ बदमाशों ने दो अलग–अलग मामलों में दो युवकों को गोली मार दी. इन घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हत्या का पहला मामला खगौल के डीएवी के पास का है. बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आए शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि दूसरे मामले में बदमाशों में सड़क पर जा रहे युवक को गोली मार दी. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार नौबतपुर का रहने वाला विपुल सिंह मंगलवार को कहीं जा रहा था. अभी विपुल डीएवी के पास पहुंचा ही था कि वहां पहुंचे हमलावरों ने विपुल पर गोली चला दी. इस हादसे में विपुल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.
वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र केबासदेवपुर में संतोष कुमार नाम के शख्स को गोली मार दी. गंभीर हालत में संतोष को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां संतोष की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है.