फैनी का असर, 245 किमी प्रति घंटे पहुंची हवा की रफ्तार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम शहर में लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। जिले में आज आई हवा और बारिश के कारम कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटों के लिए श्रीकाकुलम में सिस्टम प्रभावित रहेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खड़गपुर में ही रहेंगी। यह स्थान तटीय क्षेत्र के पास है।

वह यहां रहकर फैनी तूफान के प्रभावों का आज और कल परिस्थिति का निरीक्षण करेंगी। दो दिनों तक उनके सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आंध्र प्रदेश के मौसम विभाग के एसवीजे कुमार ने कहा, ‘बंगाल की उत्तर पूर्वी खाड़ी और पश्चिमी मध्य खाड़ी से सटे हुए क्षेत्रों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान फैनी 300 किलोमीटर पूर्वी और उत्तरी पूर्वी और विशाखापत्तनम से 25 किलोमीटर दूर है। इस समय पुरी में हवाएं 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही होंगी।

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रणाली के अभाव में श्रीकाकुलम के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। श्रीकाकुलम में 70-80 घंटे की रफ्तार वाली हवा 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले 12 घंटे तक श्रीकाकुलम में सिस्टम प्रभाव रहेगा।’ओडिशा में कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

समुद्र के किनारे बसे मंदिर शहर पुरी में कई इलाके और अन्य जगहों में पानी भर गया है। राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं। अभी तक किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय नौसेना के 13 एयरक्राफ्ट अलर्ट मोड पर विशाखापट्टनम में तैनात हैं।

जो नुकसान की जानकारी होने के बाद राहत और बचाव कार्य में लगाए जाएंगे। हैदराबाद मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि ओडिशा के पुरी में हवाएं 240-245 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से बह रही हैं और ओडिशा तट पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। लैंडफॉल के बाद चक्रवात का प्रभाव कम होने की संभावना है और इसके पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

पारादीप मौसम विभाग केंद्र के निदेशक आर शुक्ला ने बताया कि लगभग 8 बजे शुरू हुई लैंडफॉल प्रक्रिया 2 घंटे के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। फिर इस तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जो तटीय ओडिशा के सभी जिलों को कवर करते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा। सुबह 9 बजे हवा की गति 35 किमी / घंटा की दर्ज की गई जो लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading