केरल की मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने कॉलेजों में बुर्का पहनकर आने पर लगायी रोक

केरल की मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने अपने कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के मुंह ढंकने और बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी है। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी कालीकट ने 17 अप्रैल को सर्कुलर पास किया था जिसमें कहा गया है कि सोसायटी के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी द्वारा रोक लगाने के बाद केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित एक कॉलेज ने छात्राओं के बुर्का पहनकर आने और मुंह ढंकने पर रोक लगा दी है। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है।

मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने इस नियम को लागू करने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश का हवाला दिया है। बता दें कि शिवसेना ने अयोध्या में बुर्के पर रोक लगाने की मांग की थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आलेख लिखकर कहा कि था कि अगर रावण की लंका में बुर्के पर बैन लगाया जा सकता है, तो श्री राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.