8 दिन में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही हफ्ते में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस 22वीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 310 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

avengers endgame

एवेंजर्स एंडगेंम की इस कमाई ने एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर की भारत में हुए 294 करोड़ रुपए की टोटल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। एवेंजर्स सागा की इस आखिरी फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी पिछले शुक्रवार को करीब 18 करोड़ की कमाई की जो कुछ भारतीय फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई से भी ज्यादा है। अपने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 63.81 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सारे खर्चे हटाकर अभी तक 260.04 करोड़ की कमाई की है।

Avengers Endgame PC

इसी के साथ यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 15वें नंबर पर आ गई है। पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक एवेंजर्स एंडगेम ने 1.66 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। यह एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के बाद मार्वल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने दुनिया भर ने करीब दो बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एवेंजर्स एंडगेम अभी जुरासिक वर्ल्ड के बाद छठे नंबर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.