इस एक्टर संग डेब्यू करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने जब से यह खिताब अपने नाम किया है तब से उनके बॉलीवुड में आने की चर्चा बार-बार हो रही है। इधर मानुषी भी आमिर खान संग काम करने को बेताब है। मगर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी, आमिर खान संग नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार संग बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। खबरों के मुताबिक, अक्षय और मानुषी बायोपिक पृथ्वीराज चौहान में लीड कास्ट हो सकते हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूसर करेगा।

सूत्रों की माने तो, मानुषी छिल्लर इस बायोपिक में अक्षय कुमार के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें ‘पृथ्वीराज चौहान’ की बायोपिक के लिए साइन भी कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। बायोपिक में मानुषी, संयुक्ता का रोल करती नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी के बीच रोमांस भी नजर आएगा। वहीं, आदित्य चोपड़ा का मानना है कि मानुषी का स्क्रीन प्रेजेंटेशन बेहद अच्छा है।

बॉलीवुड

मानुषी को लेकर बात करें तो वह इन दिनों एक्टिंग और डांस वर्कशॉप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।  इससे पहले मानुषी छिल्लर  को लेकर कहा जा रहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत जल्द ही कर सकती हैं।

माना जा रहा था कि वह फिल्मों में रणवीर के साथ डेब्यू कर सकती हैं। खबरों के अनुसार, मानुषी को एक बड़ी फिल्म मिल भी चुकी है। हालांकि इस फिल्म को लेकर रणवीर का नाम सामने नहीं आया था और ना ही इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान किया गया था। मानुषी को इस फिल्म के लिए तैयार किया जा रहा था। खास बात यह है कि रणवीर और मानुषी एक विज्ञापन में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.