मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हाद’सा, भारतीय वायुसेना का विमान एयरपोर्ट को कर गया पार

भारतीय वायुसेना का एएन 32 विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय रनवे को पार कर गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। एयरफोर्स के अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे संख्या 27 से उड़ान भरते समय भारतीय वायुसेना का विमान मंगलवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर एयरपोर्ट को पार कर गया। जिसके बाद से रनवे संख्या 27 को विमानों के परिचालन के लिए बंद कर दिया गया। विमान मुंबई से बंगलुरू के पास स्थित यहलांका एयरपोर्ट की उड़ान पर था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.