हुंडई लाएगी सेंट्रो का सस्ता वर्जन, जानें

हुंडई ने अक्टूबर 2018 के आसपास अपनी छोटी कार EON को बंद कर दिया था, क्योकिं मार्किट में नई सेंट्रो की एंट्री हो चुकी थी। ऑटो कार इंडिया के मुताबिक हुंडई अब सेंट्रो के एक बेस वेरिएंट पर काम कर रही है जोकि सस्ता होगा। इस समय हुंडई के पास एंट्री लेवल सेगमेंट में कोई कार नहीं है ऐसे में यह माना जा रहा है की सेंट्रो का नया बेस वेरिएंट कंपनी की बंद हो चुकी EON की जगह लेगा। एंट्री लेवल सेगमेंट में मारुति

इस समय हुंडई की नई सेंट्रो की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि मारुति ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में यहां पर कीमत में करीब 96 हजार रुपये का फर्क है। और ये जो करीब लाख रुपये का गैप है यह उन ग्राहकों के लिए काफी मायने रखता है जो एक बेसिक कार की चाहत रखते हैं। ऑल्टो के अलावा ग्राहकों के पास क्विड और रेडीगो जैसी कारें भी ऑप्शन में हैं।


इस समय सेंट्रो में 5 वेरिएंट्स D-Lite, Era, Magna, Sportz और Asta उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 3.90 लाख रुपये से लेकर 5.65 लाख रुपये तक जाती है। वही सेंट्रो के बेस्ट वेरिएंट D-Lite में AC की सुविधा भी नहीं है।

ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की अगर कंपनी सेंट्रो के लो-बजट मॉडल पर काम कर रही है तो कहां तक इसकी कीमत और फीचर्स के साथ समझौता किया जायेगा, क्योकिं नया नियमों के मुताबिक अब नई हर नई कार में ABS और एयरबैग स्टैण्डर्ड फीचर्स हो गये हैं। हुंडई ने सैंट्रो जिंग को साल 2014 तक बंद कर दिया था। एक तरफ जहां मार्किट एंट्री लेवल से ऊपर बढ़ रहा है तो वही दूसरी तरफ एंट्री लेवल सेगमेंट के ग्राहकों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। ऐसे में यह तय है कि कंपनी भारत में एंट्री लेवल सेगमेंट में फिर से आने की तैयारी में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.