देश में इस वक्त 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव चल रहे हैं। राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक के रोड शो आए दिन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार में अजीबो-गरीब किस्से सुनने और देखने को भी सामने आ रहे हैं। फिल्म अभिनेता सनी देओल भी पहली बार राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और वह पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला ने सनी के गालों को चूम लिया।

सनी गुरदासपुर संसदीय सीट के बटाला में रोड शो कर रहे थे कि अचानक एक महिला उनकी जीप पर चढ़ी और उन्हें गालों पर चूमकर उतर गई। यह देख सनी और वहां मौजूद कार्यकर्ता संग लोग भी दंग रह गए। ऐसे में एक पल के लिए माहौल पूरी तरह से बदल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

अभिनेता अपने प्रचार में अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। कभी फिल्मों के संवाद तो कभी अभिनय के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं।सनी अपनी चुनावी सभा में मोदी सरकार की कामयाबियों का बखान भी करते हुए नजर आते हैं। सनी पीएम मोदी और उनके काम की तारीफ करते थकते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार के खाते में इतनी कामयाबियां हैं जिन्हें गिनाया जाए तो कई साल लग जाएंगे।