15 अगस्त तक टली अयोध्या मामले की सुनवाई, मध्यस्थता के लिए समिति को सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने का दिया समय

उच्चतम न्यायालय में पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने अयोध्या मामले की सुनवाई हुई। पांच जजों की पीठ का नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई कर रहे हैं जिसमें न्यायमूर्ति एसए बोबडे, एसए नजीर, अशोक भूषण और डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं। मध्यस्थता समिति ने अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जजों को सौंप दी है। मध्यस्थता के लिए समिति को अदालत से 15 अगस्त तक का समय मिला है। इस मामले पर अगली सुनवाई 15 अगस्त के बाद होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.