सैम पित्रोदा का भाजपा पर आरोप, कहा- उनके साक्षात्कार में से ‘तीन शब्द’ निकाल कर गलत तरीके से पेश कर दिया गया

1984 सिख दंगे को लेकर पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस को घेरे जाने के बाद प्रतिक्रिया में ‘हुआ तो हुआ’ कह कर घिरे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा शुक्रवार सुबह बैकफुट पर जाते दिखे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके साक्षात्कार में से ‘तीन शब्द’ निकाल कर गलत तरीके से पेश कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने बयान का बचाव किया। कहा कि मैं अपने सिख भाइयों-बहनों का दर्द समझता हूं।

मैं समझता हूं कि 1984 में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे तीन शब्द को गलत तरीके से पेश कर वास्तविकता से दूर भाग रही है और हमें बांटकर अपनी नाकामियां छिपा रही है। दुखद है कि उनके पास बताने को कुछ भी सकारात्मक नहीं है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने बयान का बचाव किया। कहा कि मैं अपने सिख भाइयों-बहनों का दर्द समझता हूं। मैं समझता हूं कि 1984 में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे तीन शब्द को गलत तरीके से पेश कर वास्तविकता से दूर भाग रही है और हमें बांटकर अपनी नाकामियां छिपा रही है। दुखद है कि उनके पास बताने को कुछ भी सकारात्मक नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और राहुल गांधी ने कभी भी किसी जाति-पंथ के आधार पर लोगों को बांटकर टारगेट नहीं किया है। ऐसा करना भाजपा के नेताओं की आदत रही है, क्योंकि वह अपनी परफॉर्मेंस पर, देश को आगे ले जाने के लिए अपने विजन पर बात ही नहीं कर सकते। उनके पास बेरोजगारी दूर करने को लेकर कोई विजन ही नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान की अपनी चुनावी सभा में सिख दंगे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इन्हें अपने पूर्वजों के नाम पर वोट तो चाहिए, लेकिन जब उन्हीं के कारनामे खंगाले जाते हैं तो इन्हें मिर्च लग जाती है…कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि 1984 के सिख दंगों का हिसाब कौन देगा? अब क्या है 84 का? आपने (मोदी) क्या किया है पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार पैदा करने के लिए वोट दिया गया था, 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट मिले थे, आपने वो भी नहीं किया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.