प्रधानमंत्री के रडार वाले बयान पर राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, जानिए क्‍या कहा

मध्य प्रदेश के नीमच में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदीजी क्या जब भी भारत में बारिश होती है, तूफान आता है, तब सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान वायुसेना के अधिकारियों को खराब मौसम के बावजूद भी कार्रवाई करने को कहा क्योंकि तब रडार एयरक्राफ्ट को ट्रैक नहीं कर सकता था। PM मोदी के रडार से बचाने वाले बादल के दावे का राहुल गांधी ने उड़ाया मजाक, जानिए क्‍या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, ‘आपने आम खाना और कुर्ता काटना तो देश के लेागों को सिखा दिया, मगर ये बता दीजिए कि बीते पांच सालों में हिंदुस्तान के करोड़ों बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया। आपने किसानों का साथ देने का वादा किया था, लेकिन मंदसौर में किसानों पर आपकी पुलिस (शिवराज कार्यकाल) ने गोली चलाई, तब आप खड़े नहीं दिखे।’ आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि उन्हें बचपन में आम खाना काफी पसंद थे लेकिन गरीबी की वजह से उनके लिए ऐसा करना मुमकिन नहीं था। वह आम तौर पर किसी के बाग से आम तोड़कर खा लिया करते थे।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अर्धसैनिक बलों के जवानों को देश के लिए शहादत देने के बाद भी शहीद का दर्ज नहीं मिलने का मामला उठाया और वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.