ऑटो सवार वहशी दरिदों ने किशोरी को अग’वा कर किया गैंग’रेप

नवगछिया के रंगरा ओपी क्षेत्र में मंगलवार की रात ऑटो सवार वहशी दरिदों ने एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद बहियार में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद तीनों आरोपित भागने लगे, जिसमें से एक ऑटो चालक कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांय टोला बरेशपुर निवासी संदीप कुमार (22) को ग्रामीणों ने दबोच लिया। लेकिन संदीप के गांव वाले उसे भी ऑटो सहित जबरन छुड़ा कर ले गए। अर्धबेहोशी की हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई।

परिजन और ग्रामीण किशोरी को लेकर ओपी पहुंचे, वहां से महिला थाना नवगछिया भेज दिया गया। मंगलवार की रात नौ बजे किशोरी गांव से बाहर थोड़ी दूर पर शौच कर अकेले वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान उस होकर गुजरी सड़क से ऑटो सवार तीन युवक आए और किशोरी को दबोच कर जबरन ऑटो पर बिठा लिया। किशोरी शोर मचाने लगी तो युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इसके बाद ऑटो को आगे सुनसान जगह पर ले गए। ऑटो को सड़क किनारे छोड़कर किशोरी को खींचते हुए बहियार ले गए। वहां बारी-बारी से तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवक भागने लगे, तभी किशोरी ने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन गांव के लोग जमा हो गए और एक आरोपित ऑटो चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया।

लेकिन पास के ही चांय टोला बरेशपुर के ग्रामीण उसे भी छुड़ा ले गए। साथ ही उसी गांव के दो अन्य आरोपित भी भाग निकले। रंगरा थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला लेकर किशोरी और उसके परिजन यहां आए थे। लेकिन यह महिला थाने का मामला है। इसलिए उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई के लिए महिला थाना भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.