अररिया/ जमीन विवाद में तीन बच्चों सहित मां की गला काट’कर ह’त्या, मची सनसनी

अररिया में जमीन विवाद में नरसंहार की घटना से जिले के बैरगाछी ओपी क्षेत्र के अररिया बस्ती पंचायत के माधोपाड़ा गांव में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने क्र्ररता की हद पार करते हुए गुरुवार की देर रात घर में घुसकर तीन बच्चों सहित मां की गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका तबस्सुम गर्भवती थी। गला रेतने के बाद उसके पेट को भी चाकू से गोद दिया गया।

जब यह घटना हुई, तबस्सुम का पति मोहम्मद आलम बाथरूम में था, जब उसने कमरे में कदम रखा तो खून की नदियां बह रही थीं। वह भागकर बस्ती में गया और पागलों की तरह चिल्लाकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हत्यारे खिड़की के रास्ते कूदकर भाग निकले।पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गुप्त स्थान पर ले जाकर तीनों से पूछताछ चल रही है।

बैरगाछी ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। हत्या का कारण भूभि विवाद बताया जाता है। मृतकों में तबस्सुम 30 वर्ष, आलिया तीन वर्ष, सबीर पांच वर्ष, समीर आठ वर्ष की हत्या की गई है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading