“हिन्दू आतंक’वादी” बयान के बाद बोले कमल हासन, राजनीति की गुणवत्ता नीचे गिरती जा रही है, हर धर्म में आ’तंकी होते है

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा है कि जनसभा में उनपर हमला होने के बाद भी उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है। बता दें कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। ऐसा कहने के बाद उनकी भाजपा और हिंदू संगठनों ने काफी निंदा भी की।

उन्होंने रविवार को ये बात अपनी पार्टी के उम्मीदवार एस मोहनराज के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कही है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजनीति की गुणवत्ता नीचे गिरती जा रही है। मैं खतरा महसूस नहीं कर रहा हूं। हर धर्म में आतंकी होते हैं। हम ये दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास ये बताता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं।”

पुलिस के अनुसार गुरुवार को कमल हासन तमिलनाडु के अरावाकुरुची में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।तभी कथित तौर पर दो अज्ञात लोगों ने मंच पर अंडे और पत्थर फेंके। हासन मंच से ऊतर गए। उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस बाद में दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाकर पूछताछ के लिए ले गई। इससे पहले हासन पर मदुरई के तिरुप्पारनकुंद्रम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान चप्पल फेंकी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading