
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले के बाद गैंगरेप की घटना से शहर एक बार फिर शर्मसार हुआ है. जिले के करजा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया है. तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. पीड़िता अलसुबह बेहोश और अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली है. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला करजा थाना इलाका स्थित भटौना गांव का है. कहा जा रहा है कि बीती रात गांव में एक शादी थी. पीड़िता शादी समारोह से लौट कर वह अपनी मां के साथ सो गई. इसके बाद सुबह अंधेरे में पीड़िता अपनी मां के साथ शौच करने गांव के बाहर खेत में गई थी. शौच करने के लिए बेटी मां से थोड़ी दूर चली गई. तभी पहले से घात लगाए तीन आरोपियों नें उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांध दिया.
सूत्रों के मुताबिक, हाथ पैर बांधने के बाद आरोपियों ने बारी- बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. जब वह बेहोश हो गई तो सभी आरोपित युवती को छोड़कर भाग गए.

अहले सुबह स्थानीय लोगों ने चौर में युवती को बेहोशी की अवस्था में अर्द्धनग्न स्थिति में देखा. इसके बाद पीडिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उसने सारी बात बताई. पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे आनन- फानन में मड़वन पीएचसी लाया गया जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है. वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने कुन्दन मान के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का इलाज पुलिस की देखरेख में चल रहा है. पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं.

इस संबंध में एसएसपी मनोज कुमिर ने बताया कि दुष्कर्म की करजा के भटौना गांव में एक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है. पीडिता की माँ के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
