कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने साध्वी प्रज्ञा को बतया ‘डायन’

लोकसभा चुनाव  के प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं की भाषा पर काफी बहस हो रही है। कई नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इस बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने विवादित बयान देते हुए साध्वी प्रज्ञा को ‘डायन’ बता दिया। कांग्रेस नेता के इस बयान पर मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

पारस सकलेचा ने साध्वी प्रज्ञा को बताया डायन कांतिलाल भूरिया की जनसभा में पहुंचे पारस सकलेचा ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘किसी के श्राप से अगर कोई भला आदमी मर जाये तो उसे ‘डायन’ कहते हैं। उस डायन के श्राप से हेमंत करकरे मर गए लेकिन उसके श्राप से दाऊद इब्राहिम नहीं मरा। कांग्रेस नेता सकलेचा ने कहा की अगर वह असली साध्वी हैं तो दाऊद को श्राप दें, जिससे वो मर जाए।


व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर हैं सकलेचा पारस सकलेचा बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर हैं और उनकी गिनती पढ़े-लिखे नेताओं में होती है, लेकिन फिलहाल साध्वी प्रज्ञा को लेकर विवादित बयान देने के बाद वे चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने दो दिनों पहले ही महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर टिप्पणी की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, ‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे’।

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर मचा बवाल तो मांगी थी माफी साध्वी के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। हालांकि, साध्वी प्रज्ञा ने बाद में अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी लेकिन विपक्षी दल इसको लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं। वहीं, अनिल सौमित्र ने भी महात्मा गांधी को ‘पाकिस्तान के राष्ट्रपिता’ वाला पोस्ट फेसबुक पर किया जिसपर सियासत गरमाई तो बीजेपी ने सौमित्र को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने भी पार्टी के नेताओं के बयान को उनका निजी बयान बताते हुए उससे किनारा किया था और कहा था कि इसपर उन नेताओं से जवाब मांगा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.