TRP में टॉप 5 से बाहर हुआ कॉमेडी किंग का शो, एकता कपूर का नया शो टॉप 5 में

टीआरपी की लिस्ट में इस बार भी काफी उतार चढ़ाव देखा गया। हर बार की तरह इस बार भी कपिल शर्मा को भारी नुकसान हुआ है जबकि एकता कपूर का नया शो टॉप 5 में जगह बनाए हुए है। खास बात यह है मेकर्स की जबरदस्त प्लानिंग के बाद भी ‘नागिन 3’ की टीआरपी में जबरदस्त गिरावट देखी गई। जानिए इस हफ्ते बार्क रिपोर्ट में किन सीरियल्स को टॉप 5 में जगह मिली। कुछ वक्त से ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल टॉप 5 से बाहर हो गया था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने फिर से पहले नंबर पर धमाकेदार एंट्री की है।

इस हफ्ते यह सीरियल टीआरपी के मामले में नंबर एक पर है। पिछले हफ्ते कुछ दिन पहले ही शुरू हुए सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ नंबर एक पर था। दूसरे नंबर पर ‘कुंडली भाग्य’ है। यह सीरियल भी टॉप 5 से पिछले हफ्ते बाहर था लेकिन इस हफ्ते फिर से टॉप 5 में जगह बना ली। तीसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ है।

यह सीरियल ऑनएयर होने के बाद लगातार टीआरपी में मात खा रहा था लेकिन कुछ वक्त से इस शो की टीआरपी में उछाल आया है। यह सीरियल इस हफ्ते नंबर 3 पर रहा। चौथे नंबर पर ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सीरियल है। पिछले हफ्ते यह सीरियल 7वें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में उछाल आते ही नंबर 4 पर पहुंच गया। सिकंदर के एक्सीडेंट के बाद घर में उसकी वापसी के बाद वह बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कुल्फी को उस पर शक होने लगा है।

सीरियल का यह ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है जिसका सीधा फायदा टीआरपी में भी नजर आ रहा है। पांचवें नंबर पर एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 3’ है। यह सीरियल पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था लेकिन इस हफ्ते नंबर 5 पर पहुंच गया। हालांकि यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। खास बात यह है कि इस बार भी कपिल शर्मा का शो टॉप 5 जगह बनाने में नामकामयाब रहा। पिछले हफ्ते ‘द कपिल शर्मा’ शो 8वें नंबर पर था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.