MUZAFFARPUR : आतंकवाद विरोधी दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में ढृढ़ विश्वास रखते हैं तथा शपथ लेते हैं की हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे. हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बुझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं.”
उक्त आशय की शपथ जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर बाजार समिति में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई. सभी ने देश में अहिंसा और सहनशीलता बनाये रखते हुए आतंकवाद, हिंसा और विघटनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला करने की शपथ ली.
जिलाधिकारी ने कहा की-“समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और एकता कायम रखने की ज़रूरत है. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और कहा की देश अहिंसा के रस्ते पर चलने का पुरज़ोर हिमायती रही है. सहनशीलता हमारी परंपरा रही है. हमें सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करना है.”
वहीं समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भी आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ समारोह आयोजित किया गया. वरिये उप समाहर्ता शिव शंकर प्रसाद ने समाहरणालय के सभी शाखाओं के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.