MUZAFFARPUR : प्रखंड-पंचायत शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हेतु अंतिम तिथि तय

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : केशव कुमार एवं अन्य के परिवाद के आलोक में निदेशक (प्रा.शि.) शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के आदेश संख्या-473 दिनांक 02.04.2019 द्वारा गठित मीनापुर (मुजफ्फरपुर) प्रखंड अंतर्गत टीईटी प्रमाण पत्रों की जांच हेतु गठित त्रिसदस्यीय समिति की 11 अप्रैल 2019 एवं 02 मई 2019 की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक 919 दिनांक 16.04.19 एवं 1008  दिनांक  03.05.19 के द्वारा वर्ष २०१२ से प्रखंड में नियोजित सभी प्रखंड एवं पंचायत शिक्षकों से उनके प्रमाण पत्रों की माँग की गई थी, जिन्हे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मीनापुर, प्रखंड साधनसेवी एवं नियोजित विद्यालय की प्रधानाध्यापकों के माध्यम से सूचित किया गया था.

किन्तु अवधि विस्तार के उपरांत भी अधिकांश शिक्षकों के द्वारा अपना अभिलेख जमा नहीं कराया गया. जिसके कारन उनके प्रमाण पत्रों की जांच कर उनके समस्याओं का समाधान करने में बाधा हो रही है. अतः ऐसे शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अंतिम रूप से सूचित किया गया है की वे अपने प्रमाण पत्रों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ 04 जून 2019 को अपराह्न 03:00 बजे तक विद्या बिहार उच्च विद्यालय, मुजफ्फरपुर स्थित कम्प कार्यालय में  होना सुनिश्चित करें. अन्यथा माना जायेगा की इस सम्बन्ध में उन्हें विभाग से कोई दावा नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.