बक्सर/ छात्रा ने डीएम को लिखा धम’की भरा पत्र, मेरी शादी रुकवा दीजिए वर्ना मैं खुद’कुशी कर लूंगी

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव निवासी 11वीं की छात्रा सपना कुमारी पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। पिता बीरबल सिंह मंगलवार को उसकी जबरन शादी करवाने जा रहे थे। लेकिन, सपना ने डीएम को पत्र लिखकर उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। डीएम ने संज्ञान लेते हुए बीडीओ को निर्देश दिए, जिसके बाद थानाध्यक्ष ने शादी रुकवा दी।

सपना ने डीएम को लिखे आवेदन में कहा कि मेरी शादी बगैर मर्जी के 21 मई दिन मंगलवार को बक्सर निवासी राजू यादव के साथ तय हुई है। मैं वयस्क हूं और प्लस टू उच्च विद्यालय राजपुर में 11वीं की छात्रा हूं। मेरी तमन्ना है कि आगे भी पढ़ाई करूं और कुछ बनकर दिखाऊं। लेकिन, परिजन मेरी बात नहीं सुन रहे और जबरन शादी करवा रहे हैं।

आवेदन में उसने यह भी लिखा कि जिस लड़के से मेरी शादी तय है, वह पूर्व से ही विवाहित है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बक्सर कुटुंब न्यायालय में मामला चल रहा है। अगर मेरी शादी होती है तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
जिलाधिकारी ने आवेदन का संज्ञान लेते हुए राजपुर बीडीओ अरुण कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिया। जिसके बाद राजपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने गांव में पुलिस बल और अधिकारी भेजकर शादी रुकवा दी। गांव के लोग लड़की की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading