पटना/ उच्च न्यायालय में पर्सनल असिस्टेंट के 131 पदों पर आज से करें आवेदन

पटना उच्च न्यायालय में पर्सनल असिस्टेंट के 131 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक पास जिनके पास इंग्लिश शॉर्टहैंड एवं इंग्लिश टाइपिंग का प्रमाणपत्र, कम से कम 6 माह का कंप्यूटर अप्लिकेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट हो, वे कोर्ट की वेबसाइट पर लॉग इन कर 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शुल्क :   सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 700, एससी/ एसटी के लिए 350 एवं दिव्यांग के लिए 175 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु विज्ञापन तिथि तक 21 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य माने जाएंगे जिन्होंने इंग्लिश में स्नातक या इंग्लिश से पीजी की हो परंतु इनके लिए इंटर स्तर पर इंग्लिश में कम से कम 50 फीसद अंक होना अनिवार्य है। साथ ही, न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश शॉर्टहैंड-टाइपिंग टेस्ट एवं न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट की जानकारी होना अनिवार्य होगा।

लॉ की डिग्री होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार का चयन इंग्लिश शॉर्टहैंड-टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश टाइपिंग, इंग्लिश लैंग्वेज एवं ग्रामर टेस्ट, कंप्यूटर अप्लिकेशन की जानकारी तथा ओरल इंटरव्यू के आधार पर होगा। साथ ही, सभी खंडों के लिए अलग-अलग क्वालिफाइंग मापदंड निर्धारित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading