Bihar Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे थोड़ी देर में आने वाले हैं, इसके लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। बिहार की 40 लोकसभा पर इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महगठबंधन (Grand Alliance) के बीच कड़ा मुकाबला है।
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर हुए चुनाव में 626 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज उनके भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए पूरे बिहार में 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वोटों की गिनती की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी और आठ बजे मतगणना शुरू हो चुकी है।
बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत दिखाई गई है। वहीं महागठबंधन को 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित हुए तो बिहार में महागठबंधन को करारा झटका लग सकता है।
Bihar Election Result 2019 LIVE Update:
11.15AM: काराकाट लोकसभा में अबतक जदयू के महाबली सिंह को 40734 व रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को 31177 मत प्राप्त हुए हैं। महाबली सिंह 9457 से आगे चल रहे हैं।
11.10AM: खगड़िया में पोस्टल बैलेट की गिनती में लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर वीआईपी के मुकेश सहनी से 22 सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
10.52AM: सीवान में पहले राउंड की मतगणना के बाद जदयू की कविता सिंह को 19059 वोट मिले हैं तो वहीं राजद की हिना शहाब को 17880 वोट मिले हैं।
10.41AM: तीसरे राउंड की गिनती में मीसा भारती ने लगाई छलांग। रामकृपाल यादव को छोड़ा पीछे। मीसा अबतक 14 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
10.36AM: आरा में भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार सिंह भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव से 21000 मतों से आगे चल रहे हैं।
10.20AM: पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती को अबतक 31769 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी
रामकृपाल यादव को अबतक 26584 वोट मिले हैं।
10.15AM: आरा में भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव दो हजार मतों से आगे, राजू यादव को अबतक 13000 व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 11000 वोट मिले हैं।
10.10AM: बक्सर सीट में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे राजद के जगदानंद सिंह से आगे चल रहे हैं।
10.00AM: मुंगेर से जदयू के ललन सिंह (JDU) 1500 वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं पूर्णिया से भी जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा (JDU) 14000 वोट से आगे चल रहे हैं।
09.47AM: जमुई से लोजपा नेता चिराग पासवान (LJP) 9 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं किशनगंज से जदयू के महूमद अशरफ (JDU) 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
09.40AM: पटनासाहिब सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद को अबतक 8127 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 4041 वोट मिले हैं। पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती को अबतक 5601 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा को अबतक 7144 वोट मिले हैं।
09.35AM: काराकाट से जदयू के महाबली सिंह रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा से तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं। छपरा से राजीव प्रताप रुडी (BJP) 7400 वोट से आगे चल रहे हैं।
09.30AM: अररिया से भाजपा के प्रदीप कुमार 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधेपुरा में पहले राउंड की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव 20,927 वोट से आगे। दूसरे नम्बर पर शरद यादव चल रहे हैं।
09.25AM: सीवान से जेडीयू की कविता सिंह आगे, नवादा विधानसभा उप चुनाव में पहले राउंड में जदयू के कौशल यादव करीब 900 वोटों से आगे।
09.20AM: सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद अबतक भाजपा के छेदी पासवान को 17618 वोट,कांग्रेस की मीरा कुमार को 13815 व बसपा के मनोज कुमार को 5564 मत प्राप्त हुए हैं।
09.17AM: सुपौल से एनडीए के दिलेश्वर कामत 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वैशाली सीट से एलजेपी की वीणा देवी को बढ़त, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार 4387 वोट से आगे चल रहे हैं।
09.05AM: झंझारपुर में रामप्रीत मंडल (जदयू) को अबतक 9993 वोट मिले हैं, गुलाब यादव (राजद) को 6582 वोट मिले हैं, देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल) को अबतक 2135 वोट मिले हैं।
09.00AM: सीतामढ़ी सीट से जदयू के सुनील कुमार पिंटू आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहे हैं।
08.55AM: बेतिया लोकसभा सीट से संजय जायसवाल आगे, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं।
08.51AM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद, गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन, कटिहार से जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे चल रहे हैं
08.45AM: आरा और बेगूसराय सीट पर बीजेपी को बढ़त और वाल्मीकिनगर और सुपौल से जेडीयू को बढ़त मिलती दिख रही है।
08.45 AM: पहले राउंड में बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।
08.40AM: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद आगे। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के रूझान, जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को अबतक कुल 2212 वोट, बसपा के दीपक यादव को 490 वोट और कांग्रेस के शाश्वत केदार को 332 वोट मिले हैं।
08.37AM: वोटों की गिनती जारी, रूझानों में अबतक BJP को 1 और JDU को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
08.30AM: मधुबनी में डिस्प्ले बोर्ड से मतगणना का रुझान जारी करने में आई तकनीकी खराबी। बांका में पोस्टल वोट की गिनती में जदयू को बढ़त।
08.25AM: बिहार में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, अबतक के रूझानों में भाजपा को 9 और जदयू को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।
08.22AM: पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र पर सीधे मुकाबले के रुझान थोड़ी देर बाद से मिलने शुरू हो जाएंगे। भाजपा के डॉ संजय जायसवाल और रालोसपा उम्मीदवार बृजेश कुशवाहा समेत नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होना है।
08.14AM: ईवीएम और पोस्टल बैलेट की एकसाथ गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई।
08.05AM: सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, इसके बाद ईवीएम से होगी गिनती।
08.00AM: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू, पूरे देश में एकसाथ काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू, बिहार में भी सभी मतगणना केंद्रों पर काउन्टिंग की प्रक्रिया शुरू।
07.50AM: पटना के डीएम रवि कुमार ने ब्रजगृह का सील तोड़ा, काउंटिंग प्रतिनिधि के सामने ब्रजगृह का सील तोड़ा गया।एएन कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
07.30AM: दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में मतगणना केंद पर भारी भीड़, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना की गिनती, मतगणना केंदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
07.21AM: सख्त सुरक्षा के बीच बिहार में सभी सेंटरों पर काउंटिंग की प्रक्रिया बस थोड़ी देर में शुरु होगी।
07.15AM: अररिया मार्केटिंग यार्ड मतगणना केंद्र में भारी भीड़, थोड़ी देर बाद होगी मतगणना की प्रक्रिया शुरु, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, फिर EVM के वोटों की होगी गिनती, 6 सेंटरों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी वोटों की गिनती।
07.10AM: मधुबनी के आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह साढ़े छह बजे से मतगणना कर्मियों की लगी है कतार, राजनीतिक दलों के अभिकर्ता भी मौजूद।
07.05 AM: खगड़िया के बाजार समिति प्रांगण में बनाया गया है मतगणना केंद्र, सुबह छह बजे से पहुंचने लगे हैं मतगणना कर्मी।
07.00AM: नवादा जिले में काउंटिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। काउंटिंग एजेंट अंदर प्रवेश के लिए कतार में लग गए हैं। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।