बिहार लोकसभा चुनाव 2019 LIVE UPDATES : गया से जदयू के विजय मांझी 37 हजार वोट से चल रहे आगे, जीतन राम मांझी पीछे

गया लोकसभा सीट गया के लिए वोटों की गिनती जारी है। गया से जदयू के विजय मांझी आगे चल रहे हैं। उन्हें 93171 वोट मिले हैं। वहीं, हम पार्टी के जीतन राम मांझी को 55512 वोट मिले हैं।

रिजर्व सीट होने की वजह से पिछले 20 सालों से इस सीट पर मांझियों का दबदबा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को इस सीट पर मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित गया लोकसभा सीट पर 2019 में पहली बार बगैर खून-खराबा या हिंसक घटना के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस बार 56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले लोकसभा सभा चुनाव की वोटिंग से करीब सवा दो फीसदी अधिक हैं। हालांकि, स्थानीय समस्याओं को लेकर कई बूथों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

ज्यादातर एग्जिट पोल में जीतनराम मांझी पर हार का संकट मंडरा रहा है। वहीं, जदयू उम्मीदवार विजय मांझी को एग्जिट पोल के हिसाब से फायदा हो सकता है। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच हरि मांझी दूसरी बार संसद पहुंचे थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी रामजी मांझी को हराया था। इससे पहले 2009 में भी हरि मांझी ने रामजी मांझी को पटखनी दी थी।

1991 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को यहां से टिकट दिया था। जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेश कुमार ने मांझी को हराया था। मांझी करीब 46 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading