MUZAFFARPUR : एनडीए की जीत हेतु बाबा गरीबनाथ मंदिर में हवन

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक धार्मिकता से भी लबरेज दिखाई दिए. मतगणना प्रारम्भ होते ही एनडीए प्रत्याशी अजय निषाद सपरिवार हरिसभा चौक स्थित देवी मंदिर में भगवान के दर्शन किये और जीत की कामना की.
भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जिले के युवाओं ने एनडीए की जीत के लिए जगह-जगह हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में समर्थकों ने मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अजय निषाद की जीत की कामना के साथ ही वैशाली संसदीय क्षेत्र में वीणा देवी की रेकॉर्डतोड़ मतों से जीत के लिए यज्ञ आयोजित किया गया. यज्ञ में आहूति देते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत की कामना के साथ ही भाजपा और मोदी सरकार के पक्ष में नारेबाजी भी की. पंडित अभिषेक पाठक व संतोष पाठक ने कहा कि माहौल पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है और एक बार फिर से मोदी जी की सरकार बनेगी और देश में विकास होगा.

बाबा गरीब नाथ मंदिर में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में पंडित अभिषेक पाठक के सान्निध्य में मंदिर के समस्त पुजारी गण बाबा के दरबार में पूजा एवं हवन किया साथ ही एक दूसरे कों मिठाई खिला कर मुँह मीठा कराया. इस मौके पर जिसमें पंडित संतोष पाठक, पंडित अजीत पाठक, पंकज झा, मनोज मिश्रा, राघव ठाकुर, राज कुमार पाण्डेय, विश्वनाथ झा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.