भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराया है, बेगूसराय में गिरिराज की बंपर जीत

देश की सबसे चर्चित सीट बेगूसराय में भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह की बंपर जीत हुई है। उन्होंने सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। राजद उम्मीदवार तनवीर हसन तीसरे नंबर पर रहे। पटना साहिब सीट पर भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराया है और रविशंकर प्रसाद को जीत मिली है।पाटलिपुत्र सीट पर रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। जहानाबाद में भी भाजपा और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके अलावा महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, वैशाली से लोजपा की वीणा देवी और जमुई से चिराग पासवान ने जीत का परचम लहराया है। हालांकि, अभी प्रत्याशियों के जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

बिहार की सभी सीटों पर एक नजर-

अररिया: भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह राजद प्रत्याशी सरफराज आलम से करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे।

आरा: भाजपा के आरके सिंह सीपीआई प्रत्याशी राजू यादव से करीब एक लाख वोटों से आगे।

औरंगाबाद: भाजपा के सुशील कुमार सिंह हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद से करीब 40 हजार वोटों से आगे।

बांका: जदयू के गिरिधारी यादव राजद के जय प्रकाश नारायण यादव से करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे।

बेगूसराय: भाजपा के गिरिराज सिंह करीब तीन लाख वोटों से जीते, कन्हैया दूसरे और तनवीर तीसरे नंबर पर रहे।

भागलपुर: जदयू के अजय कुमार मंडल राजद उम्मीदवार बुलो मंडल से करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे।

बक्सर: भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे आगे, राजद के जगदानंद सिंह पीछे।

दरभंगा: भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर आगे। राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं।

गया: जदयू प्रत्याशी विजय कुमार मांझी हम पार्टी जीतनराम मांझी से आगे चल रहे हैं।

गोपालगंज: जदयू के आलोक कुमार सुमन राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम से आगे।

हाजीपुर: लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस आगे, राजद के शिवचंद्र राम पीछे।

जहानाबाद: राजद उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव पीछे, जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद आगे।

जमुई: लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान आगे, रालोसपा के भूदेव चौधरी दूसरे पर चल रहे हैं।

झंझारपुर: जदयू के रामप्रीत मंडल राजद उम्मीदवार गुलाब यादव से आगे।

काराकाट: रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जदयू के महाबली सिंह से पीछे।

कटिहार: जदयू के दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर से आगे चल रहे।

खगड़िया: लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर आगे, वीआईपी प्रत्याशी मुकेश सहनी पीछे।

किशनगंज: जदयू के सैय्यद महमूद अशरफ पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद जावेद आगे।

मधेपुरा: जदयू के दिनेश चंद्र यादव आगे, शरद यादव दूसरे और पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे।

मधुबनी: भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे, वीआईपी के बद्री पूर्वे दूसरे और शकील अहमद तीसरे नंबर पर चल रहे

महाराजगंज: बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आगे, राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह पीछे।

मुंगेर: जदयू के ललन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी से आगे।

मुजफ्फरपुर: भाजपा के अजय निषाद वीआईपी के राजभूषण चौधरी से आगे।

नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद से आगे।

नवादा: लोजपा के चंदन सिंह आगे, राजद प्रत्याशी विभा देवी दूसरे नंबर पर।

पश्चिम चंपारण: भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल आगे, रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा पीछे।

पाटलिपुत्र: भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पीछे, मीसा भारती आगे। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला।

पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे रविशंकर प्रसाद।

पूर्णिया: जदयू के संतोष कुमार कांग्रेस के उदय सिंह से आगे।

पूर्वी चंपारण: भाजपा के राधामोहन सिंह रालोसपा उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह से आगे।

समस्तीपुर: लोजपा के रामचंद्र पासवान कांग्रेस के अशोक कुमार से आगे।

सारण: भाजपा के राजीव प्रताप रूडी आगे, चंद्रिका राय पीछे। कांटे का मुकाबला।

सासाराम: भाजपा के छेदी पासवान को लीड, कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार पीछे।

श्योहर: भाजपा की रामा देवी राजद प्रत्याशी फैसल अली से आगे।

सीतामढ़ी: जदयू के सुनील कुमार पिंटू राजद के अर्जुन राय से आगे।

सीवान: जदयू की कविता सिंह आगे, राजद प्रत्याशी हिना सहाब पीछे।

सुपौल: जदयू के दिलेश्वर कामत कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन से आगे।

उजियारपुर: भाजपा के नित्यानंद राय रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से आगे।

वैशाली: लोजपा की वीणा देवी राजद प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह से आगे।

वाल्मीकिनगर: जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो कांग्रेस के शाश्वत केदार से आगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.