CWC की बैठक के बाद छुट्टियां मनाने विदेश जा सकते कांग्रेस अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ जाने के बाद अब ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने कहीं विदेश जा सकते हैं। उनके छुट्टी पर जाने पर अक्सर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुटकी ले लेते हैं, इससे पहले भी वो राहुल गांधी के विदेश दौरे पर जाने पर तंज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जैसे ही तापमान बढ़ता है या किसी चुनाव का रिजल्ट आता है, राहुल गांधी छुट्टी मनाने के लिए निकल जाते हैं।

अब गुरूवार को आए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद अब ये आम चर्चा है कि राहुल गांधी जल्द ही लंबी छुट्टी पर विदेश जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव में मिली हार के बाद अब अगले 10 दिनों के अंदर CWC की बैठक होगी, इसी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उसके बाद राहुल गांधी कहीं न कहीं घूमने के लिए चले जाएंगे।

इससे पहले जुलाई माह में पांच राज्यों में चुनाव के लिए प्रचार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला चले गए थे। वो सड़क मार्ग से शिमला पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी बहन प्रियंका का निर्माणाधीन मकान भी देखा था।

इससे पहले वो जून माह में विदेश दौरे पर जा चुके हैं। उस दौरान वो छुट्टियां मनाने अपनी नानी के घर गए थे। राहुल ने खुद इसकी जानकारी टि्वटर के माध्यम से दी थी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि अपनी नानी और अन्य परिवार के लोगों से मिलने के लिए कुछ दिनों के लिए यात्रा पर रहूंगा। उनके साथ कुछ वक्त बिताऊंगा।’ ये बात अलग है कि उनका नानी का घर इटली में है, यानि वो गर्मियों की छुट्टियां अपनी नानी के घर मनाएंगे और शायद वो अपना बर्थडे जो कि 19 जून को होता है, वो भी वहीं मनाएंगे।

चुनाव में जीत या हार मिलने के बाद राहुल के विदेश के दौरे पर जाने पर अमित शाह शुरू से ही मजे लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब राहुल विदेश चले जाते हैं तो उनकी मां को भी पता नहीं होता, बेटुआ कहां चला गया … फिर छुटि्टयां काटने राहुल बाबा विदेश निकल जाते हैं। मां को भी नहीं पता होता कि बेटुआ चला कहां गया।

वैसे तो अपनी नानी के घर या विदेश कोई भी जा सकता है। पर बात जब देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की हो तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है। यहां बात राहुल गांधी की छुट्टियों पर जाने की हो रही है। राहु्ल गांधी जब-जब छुट्टियों पर जाते हैं तो सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा शुरू हो जाती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जितना अपने बयानों के लिए सुर्खियां नहीं बटोरते हैं उससे कहीं अधिक चर्चाएं उनकी छुट्टियों की होती हैं। यही सबसे बड़ा कारण है कि आलोचनाएं चाहें जितनी भी हों, लोग चाहें उनका जितना भी अधिक मजाक उड़ाएं लेकिन वह न तो बयान देना छोड़ते हैं और न ही छुट्टियों पर जाना। इससे पहले राहुल गांधी कब कब ऐन मौके पर विदेशी दौरे पर गए थे

                  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.