समस्तीपुर/ अप’राधियों ने अमीन की गोली मार’कर की ह’त्या

समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक अमीन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन में शुक्रवार को हुई। मृतक की पहचान गांव के हीं यदु महतो के पुत्र मनिकलाल महतो (45) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आगामी 26 मई को मृतक के पुत्री की शादी होने वाली थी। वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे कि सुबह में अपराधियों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

इस घटना के बाद पीडि़त के घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हत्‍या की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ अमीन के घर पर लग गई। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति के घर के सदस्यों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही हत्‍या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा

जिस घर में दो दिन के बाद बरात आने वाली थी अब वहां पर शोक पसरा हुआ है। शादी की खुशियां गम में बदल गई है। परिवार के सदस्य शादी की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे लेकिन इस घटना ने माहौल को गमगीन कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.