राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा भंग करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति ने 16वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2019 लोकसभा में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूचि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया था।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई थी। गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है।

17वीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी क्योंकि चुनाव आयुक्त ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंप दी है।

               

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.