
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : रविवार की देर रात मुजफ्फरपुर जिले मोतीपुर थाना पुलिस ने कोदरिया पुल के समीप सड़क किनारे झाडियों में एक व्यक्ति का श’व बरामद किया है. बरामद श’व की पहचान थाना क्षेत्र के मोरसन्डी निवासी कुख्यात अ’पराधी जगदीश राय के रुप में की गई है. मृ’तक के पेट और सर में गो’ली मारे के निशान पाये गये हैं. वहीं गले और गर्दन पर भी गहरे ज’ख्म के निशान पाये गये हैं.

मोतीपुर थानाध्यक्ष ने मृतक के श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है. ह’त्या के कारणों का पता नहीं लग सका है. इस संबंध में मोतीपुर पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है. जगदीश राय की ह’त्या की जानकारी मोतीपुर थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार के माध्यम से मृ’तक के परिजनों को दे दी गई है. इलाके में श’व बरामद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जगदीश राय के गैंगवार में कहीं अन्यत्र ह’त्या कर श’व को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कोदिया पुल के समीप फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है.

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृ’तक जगदीश राय कुख्यात अ’पराधकर्मी था जिसपर ह’त्या, लू’ट, ड’कैती समेत आ’र्म्स एक्ट के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं. लगभग 20 दिनों पूर्व हुई एक आॅटो चालक की ह’त्या मामले में पुलिस को जगदीश राय की तलाश थी, जिसमें वह फरार बताया जा रहा था. गौरतलब हो कि 5 मई को कोदरिया पुल के समीप पूर्व की रंजिश को लेकर दिनदहाड़े ऑटो चालक संजय कुमार राय की कनपट्टी में गोली मारकर ह’त्या कर दी गई थी, जिसमें जगदीश राय मुख्य आरोपित था.

विदित हो कि 15 जनवरी 2019 को पुलिस को अंजना कोट पुल के पास अपराधियों के जमावड़े की सूचना पर एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर कांटी थाने के दारोगा नसीम अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान अंजना कोट पुल के पास से तीन युवकों को 7.65 बोर के लोडेड अमेरिकन पि’स्टल और 14 जिंदा कार’तूस के साथ पकड़ा गया था और उसके तीन साथी मौके से भगाने में कामयाब हो गए थे.

गिरफ्तार अपराधियों ने फरार अपराधियों में कुख्यात अपराधी मोतीपुर मोरसंडी निवासी जगदीश राय, शिवहर के श्यामपुर भटहा निवासी इंदर राम और पूर्वी चम्पारण के राजेपुर निवासी पप्पू पासवान बताया था. वहीं नवंबर 2015 में मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी में चुनावी रंजिश को लेकर श्रीलाल राय की हुई ह’त्या मामले में मृ’तक के भाई दिनेश राय के बयान पर लवकुश पांडेय, बालेंद्र ठाकुर के अलावे जगदीश राय को भी अभियुक्त बनाया गया था.
