ऑटो को रिज़र्व कर सुगौली आते वक्त चालक की हत्या कर ऑटो लूटा, चार गिरफ्तार

मोतिहारी बापूधाम स्टेशन से ऑटो को रिज़र्व कर सुगौली आते वक्त अपराधियो ने गाड़ी मालिक सह चालक रामधनी साह (40) की हत्या कर गाड़ी लूट ली। उसके शव को अपराधियो ने सुगौली थाना क्षेत्र के वनसप्ती माइ स्थान के समीप फेंक दिया। हत्या के दौरान सुगौली के मीर टोली निवासी फरमान मियां के बाएं हाथ का नस कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर, बेतिया के सिकटा गोपालपुर में रविवार को एक चालक का हाथ-पैर बांध कर ऑटो लूट लेने के मामले में छानबीन कर रही पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात बस स्टैंड के समीप खून से लथपथ गाड़ी में सवार फरमान मियां और गाड़ी चला रहे उसके बड़े भाई अरमान को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन दोनों ने चालक की हत्या कर गाड़ी लूट ली है। यह बताया कि चालक के विरोध के दौरान फरमान मियां घायल हो गया। तब पुलिस टीम ने गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर उसके मोबाइल पर देर रात फ़ोन किया।

फोन मृत चालक की पत्नी ने रिसीव किया तो बताया कि उसके पति गाड़ी लेकर मोतिहारी गए हैं, लेकिन घर नही लौटे हैं । तब पुलिस टीम के समक्ष पूरा माजरा सामने आ गया। इसके बाद पकड़े दोनों भाइयों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार अरमान और फरमान ने मीर टोली के मीर मकसूद को सुगौली से तथा जमशेद आलम को बेतिया मुफस्सिल थाना के मंशा टोला से गिरफ्तार किया। उधर, बेतिया पुलिस की सूचना पर सुगौली पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। लूट की गाड़ी को बेतिया नगर थाना में रखा गया है।

                

 

          

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading