तीन दिन के भीतर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की ह’त्या का अब दूसरा मामला आया सामने

लोकसभा चुनाव के बाद मात्र तीन दिन के भीतर ही पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का अब दूसरा मामला सामने आया है। यह हत्या राज्य के उत्तरी चौबीस परगना के काकीनारा में हुई है और आरोप सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। अभी 24 मई को ही नादिया में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप भी भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। नादिया के चकदाह इलाके में जिस भाजपा कार्यकर्ता संतु घोष की गोली मारकर हत्या की गई थी, वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ था।

24 परगना जिले में जिस भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई है वह सिर्फ 25 साल का है। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगा है। कार्यकर्ता की हत्या के बाद 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

पश्चिम बंगाल में पिछले कई सालों से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आते रहे हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के ठीक बाद 23 मई शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने की घटना सामने आई थी।

                     

 

          

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading