डॉ. संजय जायसवाल बोले, यह पहला मौका है जब उन्हें सभी जाति व वर्ग का साथ मिला

पश्चिम चंपारण, चुनाव जीतने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि यह पहला मौका है जब उन्हें सभी जाति व वर्ग का साथ मिला है। हर विधान सभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी संख्या में वोट दिया है। मोदी की विकास की जो फसल तैयार की थी कार्यकर्ताओं व लोगों ने उस फसल को ईमानदारी से काटा। सांसद मंगलवार को सुप्रिया रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश पर शासन करना है, तो जनता को सुविधा देनी होगी। जो भी जनता को सुविधा देगा, जनता उसके साथ खड़ा मिलेगी।

उन्होंने कहा है कि इस बार देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिली है। बड़ी संख्या में लोगों ने विकास के लिए भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने सभी विधान सभा में कम से कम एक लाख वोट का लक्ष्य रखा था। लोगों ने इस लक्ष्य को भी पार कर दिया है। कहा कि पिछले चुनाव से उन्हें छह फीसद ज्यादा वोट मिला है।

                             

चुनाव में झूठी उम्मीद पर जो लोग जातीय गोलबंदी कर रहे थे, वह ध्व’स्त हो गई। भाजपा का कथित परंपरागत वोट बैंक के साथ सभी जाति व वर्गों का वोट मिला। यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास के कारण संभव हो सका। सांसद ने कहा कि हरिवाटिका चौक से तीन लालटेन रोड, ऑडोटोरियन का निर्माण, सर्किट हाउस से सत्यनारायण पेट्रोल पंप, आलोक भारती, मीना बाजार होते हुए एमजेके अस्पताल तक सड़क निर्माण उनकी प्राथमिकता है। मीना बाजार के पुराने रौनक को भी वापस लौटाया जाएगा। यह रोड बन जाने से मेडिकल कॉलेज विधिवत शुरू हो जाने के बाद मरीजों को आने जाने में काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वे दो माह तक हर छुट्टी के दिन पटना में रहेंगे। ताकि इन कामों को तेजी से कराया जा सके। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह उनके चुनाव अभिकर्ता संजय पांडेय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी तथा भाजपा के जिलामंत्री रवि सिंह ने बधाई पत्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पांडेय, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, नौतन विधायक नारायण साह, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, आनंद ङ्क्षसह, मनोज ङ्क्षसह, उमाकांत सिंह, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, शिवेंद्र शिब्बू, पन्नालाल साह, चंद्रमा ङ्क्षसह, छठू शर्मा, विभय रंजन चौबे, अनिल वर्मा, मुकेश यादव, मन्नू बाबू कुशवाहा, विजय ठाकुर, लालबाबू राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

          

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading