संसद के बाहर तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुई नुसरत जहां, कहा- ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है क्यूंकि…

17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से दो हैं बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां। दोनों ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की। दोनों ही सांसद इन दिनों दिल्ली में हैं। बीते दिनों दोनों पहली बार संसद पहुंचीं तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। लेकिन इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अब इसे लेकर पहली बार नुसरत जहां ने बयान दिया है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने ट्रोलिंग के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं।’ नुसरत जहां ने बातचीत में आगे कहा, ‘मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।’ बीते दिनों सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो गई थीं।

कपड़ों और तस्वीर के लिए दिए गए पोज पर कुछ लोग आपत्ति जताई थी। एक यूजर ने लिखा- बशीरहाट के लोगों शर्म करो शर्म। ऐसी औरत को चुनकर तुमने संसद का मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा- ये देश की संसद है या फैशन शो? कई यूजर्स ने तो दोनों अभिनेत्रियों को कपड़े पहनने की भी सलाह भी दी थी। एक ने लिखा- संसद फोटो स्टूडियो नहीं है। जरा फॉर्मल कपड़े पहनना शुरू कीजिए।

 

एक यूजर ने लिखा- आपको भारतीय परिधान पहनने की जरूरत है। आप संसद में लोगों के लिए जा रही हैं, फिल्मों के प्रमोशन के लिए नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या आप यहां ड्रामा करने के लिए गई थीं? हालांकि कई लोगों ने दोनों सांसदों के तस्वीरें डालने का समर्थन भी किया था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.