आ’तंकी समझ दो एक्टर्स को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन

आतंक’वाद पर आधारित बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में ‘मिशन कश्मीर’, ‘फिजा’ और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ शामिल हैं। फिल्मों में आतंक’वाद का किरदार निभाने के लिए एक्टर्स की वेषभूषा भी उसी तरह की होती है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर यही गेटअप एक्टर्स को भारी पड़ गया।

लोगों ने एक्टर्स को आतंक’वादी समझ लिया और पुलिस को फोन कर दिया। दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो आतंक’वादियों के होने की सूचना ने पुलिस वालों को चौंका दिया। पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया और आतंक’वादी को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। पुलिस ने 2 आतंक’वादियों को पकड़ लिया लेकिन जब उनकी असलियत पुलिस को पता चली तो वह हैरान हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था वह एक्टर्स निकले। इन दोनों एक्टर्स को आतंक’वादियों की वेषभूषा में एटीएम गार्ड अनिल महाजन ने पंचवटी नाना एरिया में देखा। गार्ड को दोनों लोग संदिग्ध लगे।

गार्ड ने बताया कि वह घर से टिफिन लेकर नहीं आया था इसलिए कुछ खरीदने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति सिगरेट खरीद रहा था और आतंक’वादी की गेटअप में दूसरा आदमी वैन में उसका इंतजार कर रहा था। गार्ड ने तुरंत अपने भाई को फोन लगाया जो पुलिस में है। पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई और सीसीटीवी की बदौलत दोनों लोगों को पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों फिल्मी कलाकार हैं और शूटिंग की वजह से आतंक’वादियों जैसा गेटअप किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों यशराज फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर फिल्म के सेट पर पहुंचीं और दोनों एक्टर्स की बात सही निकली। खबरों की मानें तो इन दोनों एक्टर्स का नाम बलराम गिनवाला और अरबाज खान है।

कहा जा रहा है कि यह दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आपको बता दें, ऋतिक रोशन जल्द ही ‘सुपर 30’ फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। वहीं टाइगर की बात करें तो वह आखिरी बार ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2’ फिल्म में नजर आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.