SBI ने जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स 2019 के एडमिट कार्ड किये जारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 22 और 23 जून 2019 को आयोजित कराए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर्स 23 जून 2019 तक उपलब्ध होंगे। एसबीआई यह परीक्षा कुल 8841 पदों पर नियुक्ति करने के लिए आयोजित कर रहा है।

ऐसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न
इंग्लिश लैंग्वेज – 30 सवाल – 30 अंक – समय 20 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी – 35 सवाल – 35 अंक – समय 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी – 35 सवाल – 35 अंक – समय 20 मिनट
कुल – 100 सवाल – 100 अंक – समय एक घंटा

SBI Junior Associate Prelims 2019: ऐसे डाउनलोड करें अपने एडमिट कार्ड

– SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर करियर्स टैब पर क्लिक करें।
– यहां लेटेस्ट अनाउंसमेंट्स क्लिक करें।
– फिर रिक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स पर क्लिक करें।
– इसके बाद डाउनलोड प्रिलिमनरी कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
– नया पेज खुलेगा, जहां आप जरूरी जानकारी दर्ज करें।
– फिर डैशबोर्ड पर कॉल लेटर पर क्लिक करें।
– अपने कॉल लेटर को डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading