परैया मुख्य बाजार में गहराते जल संक’ट से ग्रामीण बहुत परेशान है। ऐसे में पदाधिकारियों के आश्वासन व ढुलमुल रवैये से उनके धैर्य की सीमा गुरुवार को टूट गई, जिसके बाद आ’क्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार को सुबह 10 बजे जाम कर दिया। तख्ती के साथ धरना पर बैठे बाजार के व्यवसायी व ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना था कि बीडीओ अरुण कुमार निराला को पूर्व में पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया था। इसको लेकर लिखित आवेदन भी दर्जनों ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर करवाकर दिया गया था। प्राप्त आवेदन पर बीडीओ ने जल्द समस्या के निबटारे का आश्वासन दिया था। सप्ताह भर के बाद भी जब उक्त आवेदन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब आ’क्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन का निर्णय लिया। गुरुवार 10 बजे प्रखंड कार्यालय पर बाजार के व्यवसायी व ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
