खाजेकलां थाना पुलिस ने शेखा का रोजा मोहल्ले में छापेमारी कर तीन पि’स्टल, 33 गोली, दो खाली मैगजीन और दो स्मार्ट फोन के साथ एक बद’माश को गि’रफ्तार किया। गि’रफ्तार बदमाश मो. सोनू के गैंग का सदस्य बताया जाता है। एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि अप’राधियों के खिलाफ कार्रवाई से अप’राधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया।

पूर्वी एसपी राजेंद्र सिंह भील ने खाजेकलां थाना में बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मंगलवार को दिनदहाड़े फाय’रिग की घट’ना के बाद गो’ली लगने से ज’ख्मी इदरीश और मो. सोनू के बीच फिर से टकराव की योजना बनी है। घटना को अंजाम देने के लिए पांच दिन पूर्व जेल से छूटे अप’राधी मो. सोनू शेखा का रोजा मोहल्ला में एहसान अंसारी के पानी प्लांट के पीछे एक कमरे में अ’पराध की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही है।
इसके बाद खाजेकलां थानाध्यक्ष अबरार अहमद खां के नेतृत्व में दारोगा दिनेश कुमार, गोपाल सिंह सशस्त्र बल के साथ शेखा का रोजा मोहल्ला में छापेमारी की। पुलिस देख छह-सात अ’पराधी हथियार छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने मनव्वर आलम उर्फ मुन्ना को लोडेड पिस्टल व नौ गो’ली के साथ गिरफ्तार किया। भगोड़े अपराधकर्मियों द्वारा छोड़ा गया दो देशी पि’स्टल, दो अतिरिक्त पि’स्टल का मैगजीन, 7.65 एमएम की 24 गो’ली तथा दो स्मार्ट फोन पुलिस ने बरामद किया।

गि’रफ्तार अ’पराधी मनव्वर ने बताया कि जेल से छूटे अ’पराधी मो. सोनू के बुलाने पर खाजेकलां थाना क्षेत्र के शेखा का रोजा मोहल्ले का अ’पराधी बब्लू उर्फ घुंघरेला, लाल मंदिर के समीप बरकत खां का अखाड़ा निवासी रंजन यादव, सूई का मस्जिद निवासी राजू गोप व लाला टोली सदर गली निवासी राम सिंह पि’स्टल व गो’ली के साथ जुटे थे। पुलिस के अनुसार सभी सोनू के परिवार पर विपक्षियों द्वारा होने वाले संभावित हम’ले के मुकाबले की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कांड संख्या 236/19 दर्ज किया।

खाजेकलां थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी। घटना में इदरीश और छोटू गोली लगने से जख्मी हुए थे। घायल के बयान पर पुलिस ने आठ लोग मो. सलीम, मुस्तकीम उर्फ बबलू, मो. सोनू, साहेब, राशिद, बबलू, रंजन यादव व राजू गोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद जारी है।