फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाने की रहीमपुर गुमटी के पास शुक्रवार की रात घर से अंडा खाने लिए निकले 22 वर्षीय बिट्टू कुमार की अप’राधियों ने गो’ली मा’र कर ह’त्या कर दी। घटना के बाद अप’राधी पैदल ही चंपत हाे गए। गो’लियों की आवाज सुनकर लाेग दाैड़े ताे युवक खू’न से लथपथ हाेकर जमीन पर गिरा था और उसकी माै’त हाे चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा।

औरंगाबाद निवासी रामेश्वर प्रसाद अपने परिवार के साथ अनिल कुमार के घर में किराये पर रहते हैं। बिट्टू उनका पुत्र है। मृ’तक के भाई अशोक ने पुलिस को बताया कि बिट्टू कुमार भी अप’राधी छवि का था। थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जक्कनपुर और आरके नगर थाने में बिट्टू के खिलाफ पांच संगीन मामले दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका था। इस बीच, बिट्टू के दोस्त पप्पू ने जितेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
